{"_id":"58d41eb64f1c1b425c1a4c6a","slug":"the-police-screws-on-the-motions","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों पर कसा पुलिस का शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचलों पर कसा पुलिस का शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर एसपी सिटी के नेतृत्व में एंटी रोमियो अभियान चला। इस दौरान टीम ने कई मनचलों को पकड़कर कोतवाली पहुंचाया। वहीं एसपी सिटी ने एंटी रोमियो सेल के लिए गठित टीम के सदस्यों के साथ ऑफिस में गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर टीम के साथ मलका पार्क पहुंचे। वहां युवतियों-महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवकों को पकड़कर कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद अंसारी रोड हुए चौकी बाजार और डीएवी तिराहे पर भी मनचलों को पकड़कर कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि बृहस्पतिवार में हुई इस कार्रवाई में 35 स्थानों से करीब 192 मनचलों को थाना-कोतवाली पहुंचाया गया। जिसके बाद उन्हें परिजनों के सामने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
छेड़छाड़ कर रहे युवक को दबोचा, साथी भागाः सिकंदराबाद। साथी के साथ मिलकर मोहल्ले की ही युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवक को शिकायत पर एंटी रोमियों टीम ने दबोच लिया। जबकि उसका साथी भाग गया।
पुलिस ने बताया कि नगर निवासी युवती ने शिकायत करते हुए बताया था कि मोहल्ले के ही दो युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता करते हैं। बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी रोमियो टीम ने एक युवक को दबोच लिया।
आवारा लड़कों का विरोध पड़ा महंगा, पीटा
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारन में एक युवक को घर के दरवाजे पर भांग से भरी सिगरेट पीने से मना करना भारी पड़ गया। आरोपियों ने पीड़ित को उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला मनिहारन निवासी सरफराज पुत्र सिराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर के चबूतरे पर तीन-चार लड़के भांग से भरी हुई सिगरेट पीते हैं। मोहल्ले में आने-जाने वाली लड़की-महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं।
22 मार्च को मोहल्ला निवासी युवक व उसके तीन साथी भांग से भरी हुई सिगरेट पी रहे थे। जब उन्हें वहां से जाने के लिए कहा तो आरोपी गाली देने लगे। विरोध पर आरोपी घर में घुस आए और चारों ने मिलकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।