फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The old temple killed, husband detained

मंदिर गई महिला की हत्या, पति हिरासत में

Sun, 18 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 18 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The old temple killed, husband detained
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सेहल गांव में चामुंडा देवी को स्नान कराने गई महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर मौजूद पति भ्रमित करता रहा। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। बाद में मृतका के पिता की तहरीर पर पति और सास-ससुर समेत चार के खिलाफ  एफआईआर दर्ज की गई।

वारदात रविवार तड़के पांच बजे स्याना-बहादुरगढ़ नहर स्केप पर लौंगा गांव के निकट हुई। मृतका मीना (29)पुत्री कमल सिंह निवासी कैलाशपुरी, बुलंदशहर के गले के नीचे तमंचे से नाल सटाकर गोली मारी गई। उसकी शादी ग्राम सेहल निवासी आर्मी हवलदार भजनलाल के साथ दस साल पहले हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन


उसका पति भजनलाल इसी साल मई में सेना से रिटायर हुआ था। भजनलाल ने ही मीना के मायके वालों को उसके गायब होने की सूचना दी। बाद में हत्या के बारे में पता चलते ही वह मौके पर पहुंचा। मृतका के पिता कमल सिंह ने बताया कि भजनलाल और उसके परिजन दो लाख रुपये व दहेज की मांग करते हुए मीना को प्रताड़ित करते थे। कई बार रिश्तेदारों को लेकर पंचायतें भी हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसने आरोप लगाया कि पति भजनलाल ने ही ससुर रामचन्द्र, सास राजकली सहित गांव के ही मनफूल के साथ मिलकर मीना की हत्या की। मृतका के पिता कमल सिंह की तहरीर पर स्याना कोतवाली में चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

शक के घेरे में पति
पति भजनलाल ने अपनी पत्नी के सेहल गांव में चामुंडा देवी को तड़के पांच बजे स्नान कराने की कहानी रचते हुए पहले पत्नी के घर से गायब होने का नाटक किया। उसने मीना के मायके सहित अन्य रिश्तेदारों को भी फोन किया। उसने बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस को भी भ्रमित किया।

कोतवाल आरके शर्मा का कहना है कि हत्यारोपी पति से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र सारा हत्याकांड उजागर हो जाएगा।

हत्या कर महिला का अधजला शव गन्ने के खेत में फेंका
कोतवाली के पास गहना गोवर्धनपुर गांव के जंगल में एक अधेड़ महिला की हत्या कर अधजला शव को फेंक दिया। शव की पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने चेहरे को भारी वस्तु से कुचल दिया था।  पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के दाहिने हाथ प्रियंका व अखिलेश लिखा हुआ है।

रविवार सुबह करीब आठ बजे गहना गोवर्धनपुर गांव निवासी किसान अपने खेत पर जा रहे थे। तभी उसे गन्ने के खेत में एक महिला का अधजला शव दिखाई पड़ा। किसान ने फौरन 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।


महिला की उम्र करीब 38-40 वर्ष बताई जा रही है। पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने महिला का चेहरा ईंट से कुचल दिया है। साथ ही शव को जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस को शव के पास से शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जहांगीराबाद कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed