{"_id":"58865acb4f1c1bbd7ecf479b","slug":"the-looting-of-the-bank-manager-and-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनरा बैंक के मैनेजर और व्यापारी से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केनरा बैंक के मैनेजर और व्यापारी से लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 24 Jan 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस चुनाव में व्यस्त है तो लुटेरे वारदात को ताबड़तोड़ अंजाम दे रहे हैं। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र में रविवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक बदमाशों ने केनरा बैंक के मैनेजर और व्यापारी से करीब पौने दो लाख रुपये लूट लिए। लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मचा है।
कोतवाली नगर क्षेत्र की दाल मंडी निवासी नितिन अग्रवाल पुत्र हरीशचंद दाल-चावल के थोक व्यापारी हैं। रविवार दोपहर वह कार से जहांगीराबाद में व्यापारियों से कलेक्शन करने गए थे। देर शाम नितिन कार से बुलंदशहर आ रहे थे। जब वह जिलेपुरा के पास पहुंचे तो दो बाइक पर चार हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने उन्हें कार से बाहर निकालकर तमंचे के बल पर 90 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर व्यापारी को तमंचे की बट से पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव मंडौना निवासी अनिल शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा केनरा बैंक में गार्ड है। सोमवार सुबह अनिल शर्मा बैंक मैनेजर तरुणाचार्य को लेकर बुलंदशहर स्थित केनरा बैंक से नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सराय छबीला स्थित बैंक की शाखा में जा रहा था।
मैनेजर तरुणाचार्य ने बताया कि जब वह सराय छबीला के निकट बंबे की पुलिया पर पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने मैनेजर व गार्ड से बैंक के 80 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही लूट की वारदातों का खुलासा किया जाएगा।