{"_id":"58c9983f4f1c1b1d6132bc39","slug":"the-gangrap-victim-is-calling-the-hotel2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता को होटल में बुला रहा दरोगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप पीड़िता को होटल में बुला रहा दरोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 16 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपने चाल-चलन से बदनाम यूपी पुलिस का एक और बदसूरत चेहरा सामने आया है। गैंगरेप के मामले की जांच कर रहा दरोगा पीड़िता को होटल में आने का दबाव बना रहा है। वहीं, एक इंस्पेक्टर महिला से अकेले में मिलने की बात कहकर अश्लील मैसेज भेज रहा है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी सिटी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नरसेना थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि पति से अनबन के चलते वह अपनी बेटी के साथ मायके में रहती है। 15 दिसंबर 2016 को गांव के ही राजू, सचिन, नरेश और संजय ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
पीड़िता ने एसपी सिटी को बताया कि विवेचक लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देने की बात करता है। यदि उसका केस फर्जी है तो विवेचक आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात क्यों कहता है। पीड़िता का आरोप है कि विवेचक दरोगा उस पर एक होटल में अकेले मिलने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
वह आए दिन फोन पर अश्लील बातें भी करता है। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने अहार थाने में रहे इंस्पेक्टर से बात कीं तो उन्होंने मदद के नाम पर अकेले में मिलने के लिए बुलाया। इंस्पेक्टर ने पीड़िता को व्हाट्स एप पर अश्लील मैसेज भी किए। पीड़िता ने व्हाट्सएप पर भेजे अश्लील मैसेज की फोटो कॉपी और दरोगा द्वारा फोन पर की गई अश्लील बातों की सीडी बनाकर एसपी सिटी को सौंप दी है।
गैंगरेप पीड़िता ने एक दरोगा और एक इंस्पेक्टर पर अश्लील मैसेज करने और अश्लील बात करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के शिकायती पत्र पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - मान सिंह चौहान, एसपी सिटी