फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The food inspector to conduct a raid melee

छापामारी करने गए फूड इंस्पेक्टर से हाथापाई

Tue, 26 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 26 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
The food inspector to conduct a raid melee
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

हाईवे स्थित नई मंडी में छापेमारी करने गए फूड इंस्पेक्टर से व्यापारियों ने हाथापाई कर दी। इंस्पेक्टर ने व्यापारियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, वहीं व्यापारियों ने इंस्पेक्टर पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई नहीं हुई थी, सिर्फ नोकझोंक हुई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह 11 बजे फूड इंस्पेक्टर मिलावट की शिकायत पर छापेमारी करने नई मंडी पहुंचे। वह एक किराना की दुकान से एक खाद्य पदार्थ का सैंपल ले रहे थे।  इसी बीच कुछ व्यापारी उनके पास पहुंचे और छापेमारी का विरोध किया। विरोधाभास के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन


नई मंडी से फूड इंस्पेक्टर थाने पहुंचे और व्यापारियों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं थाने पहुंचे व्यापारियों ने इंस्पेक्टर पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर थाने पहुंचे मुख्य सुरक्षा खाद्य अधिकारी मनोज कुंवर ने फू ड इंस्पेक्टर और व्यापारियों के बीच समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना इंस्पेक्टर आरके शर्मा ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर से हाथापाई नहीं हुई थी,  सिर्फ नोकझोंक हुई थी। व्यापारियों द्वारा माफी मांगने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed