{"_id":"57d98a424f1c1bef30d49015","slug":"the-electrical-contractor-uproot-newly-constructed-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठेकेदार ने उखाड़ दी नवनिर्मित सड़क, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली ठेकेदार ने उखाड़ दी नवनिर्मित सड़क, रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट को निर्बाध आपूर्ति के लिए बनाए गए फीडर के निर्माण के लिए ठेकेदारों ने सड़क ही उखाड़ दी। ठेेकेदार के खिलाफ पीडब्ल्यूडी के जेई ने नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं एक्सईएन ने पीडब्ल्यूडी की सड़क को ठीक कराने पर ही ठेकेदार को भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला न्यायालय को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए भूड़ 33/11 केवीए बिजलीघर से स्वतंत्र फीडर बनाया जाना था। नियमानुसार यह फीडर की लाइन सड़क के किनारे खड़ंजे को उखाड़कर बनाई जानी थी। ठेकेदार ने खड़ंजे के साथ-साथ सड़क को भी उखाड़ दिया।
विज्ञापन
इसके लिए पीडब्ल्यूडी से कोई एनओसी भी नही ली गई थी। छह महीने पहले ही बनी सड़क पूरी तरह खराब हो गई। अब बिजली ठेकेदार सुनील माहेश्वरी के खिलाफ पीडब्ल्यूडी के जेई राजीव शर्मा ने नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं पावर कारपोरेशन के एक्सईएन ने भी ठेकेदार का भुगतान रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जब तक ठेकेदार द्वारा पीडब्ल्यूडी से एनओसी नहीं लली जाती है, तब तक फर्म को भुगतान नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि कालाआम से भूड़ तक पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 60 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया था।
पीडब्ल्यूडी के जेई राजीव शर्मा का कहना है कि ठेकेदार द्वारा विभाग से बिना एनओसी लिए गलत तरीके से काम शुरू किया गया। अभी हाल ही में बनाई गई सड़क को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया। लगातार सूचना के बावजूद काम नहीं रोका गया। ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।