फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The death of the mother and son riding in the bike accident

हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Sat, 03 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
The death of the mother and son riding in the bike accident
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
कोतवाली देहात के नई मंडी चौकी क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई,  जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के मोहल्ला चांदपुर निवासी दिनेश अपनी पत्नी रेखा (30) और पांच वर्षीय पुत्र दर्शन के साथ अपने ससुराल गांव जरिया आलमपुर से लौट रहा था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे ससुराल से लौटते समय बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित गांव हसनपुर के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को कुख्ल दिया।
विज्ञापन


जिसमें रेखा और दर्शन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
ट्रक ने मारी टक्कर बाइक सवार की मौत

बुलंदशहर (ब्यूरो)। बाइक पर जा रहे युवक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कैलाशपुरी निवासी मनीष(20) पुत्र स्व. महेंद्र सिंह राघव शुक्रवार सुबह कालाआम से भूड़ चौराहे की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह राना हॉस्पिटल के पास पहुंचा तो पीछे से एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनीष काफी दूर जाकर गिरा । उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि मनीष के भाई विजय कुमार की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बस ने कुचला, एक की मौत
नरौरा। नरौरा-डिबाई मार्ग पर रोडवेज बस ने किनारे पर खड़े होकर बात रहे किसान और दो महिलाओं को कुचल दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों महिलाएं घायल हो गईं।

पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे पर बाजितपुर रजवाहे के निकट खलील उर्फ कल्लू पुत्र मुंशिफ अली लगभग 40 वर्ष निवासी औरंगाबाद कसेर थाना डिबाई बाइक रोक कर अपने परिवार की महिलाओं अंजुम (40) और शाहना (25) से बात कर रहे थे। तभी नरौरा से डिबाई की ओर जा रही खुर्जा डिपो की रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया।


कार ने छात्रों को टक्कर मारी, एक गंभीर
स्याना। गढ़ रोड स्थित पब्लिक इंटर कालेज के छात्र रोहित एवं मनीष  एनसीसी की परेड करने कालेज जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ की ओर से आ रही सेंट्रो कार ने छात्रों को टक्कर मार दी। रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मनीष के पैर व कमर में चोट आई। कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed