{"_id":"57f935cf4f1c1b6a5327048b","slug":"the-death-of-a-child-from-falling-into-septic-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव थल इनायतपुर में एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिकटैंक में गिरने से बच्ची की मौत हो गई। घटना के वक्त बच्ची के परिजन किसी काम से बाहर गए थे। वह खेलने के दौरान टैंक में गिर गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के गांच थलइनायतपुर में अमित कुमार के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माणाधीन मकान में सेप्टिक टैंक का निर्माण भी किया जा रहा है। टैंक में शनिवार को पानी भरा हुआ था। यह ऊपर से खुला हुआ था। शनिवार शाम अमित कुमार के परिवार के सभी सदस्य एक जरूरी काम से घर के बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे निर्माणाधीन घर में अमित कुमार की छह वर्षीया बच्ची आयुषी अकेली थी। वे काफी देर से आपस में ही खेल रहे थे। खेलते के दौरान बच्ची का पैर फिसल गया और वह सेप्टिकटैंक में गिर गई। टैंक में उसके गिरने का किसी को पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
बच्ची की कुछ ही देर में पानी में डूबकर मौत हो गई लेकिन परिजनों को बच्ची की मौत का पता घर लौटने पर चला, जब उन्होंने टैंक में उसका शव उतराता हुआ देखा। परिजन बच्ची को लेकर तत्काल पास के एक चिकित्सालय में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृ़त घोषित कर दिया गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अमित कुमार की दो संतानों में आयुषी बड़ी थी। उनके एक दो साल का बेटा और है। आसपास के लोगों में बच्चों को अकेले निर्माणाधीन मकान में छोड़ने को लेकर चर्चाएं हैं। मौके पर पहुंचने वाला हर कोई बच्चों के प्रति ऐसी लापरवाही न बरते जाने की बात कह रहा था।