{"_id":"582df9b44f1c1bf23c8feb54","slug":"the-current-death-of-the-innocent-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मासूम की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से मासूम की मौत, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली के खंभे पर उतरे करंट से एक मासूम की मौत हो गई। ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। गांव हीरापुर में लगे एक खंभे के सपोर्ट वायर(स्टेक) में अचानक करंट उतर आया। इस दौरान देवेंद्र कुमार की पांच वर्षीया बेटी माही ने खेलने के दौरान तार पकड़ लिया। करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों और ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पावर कारपोरेशन अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली अफसरों को बुलाने की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
इसके बाद ही बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं बुलंदशहर एक्सईएन डीसी शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी कि आखिर करंट कैसे उतरा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन