{"_id":"5866a90a4f1c1b7b25eeae89","slug":"the-child-s-neck-with-a-knife-robbed-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर जेवर लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने 11 वर्षीय बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर लाखों के जेवर लूट लिये। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी को तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
छतारी थाना क्षेत्र के सरभन्ना गांव निवासी राजवती पत्नी विजय सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 नवंबर 2016 को वह अपनी बेटी के यहां गई थी। जाने से पहले वह घर से चांदी का जेवर निकालकर ले गई थी। जेवर निकालते समय पड़ोस के एक युवक ने देख लिया था। घर पर 11 वर्षीय बेटा टिंकू और बड़ा बेटा कालू था।
विज्ञापन
25 नवंबर को पड़ोसी युवक आया और कालू से बोला कि उसकी मां की लड़ाई हो गई है। यह सुनते ही कालू घर पर अपने भाई टिंकू को छोड़कर चल दिया। महिला का आरोप है कि 26 नवंबर की सुबह पड़ोसी घर में आया और 11 वर्षीय टिंकू की गर्दन पर चाकू रखकर घर में रखी कौंधनी, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी तोड़िया, दो हथफूल, कोंदनी बच्चे की, बच्चे के खड़ुआ, एक सिंगल तोड़िया आदि जेवरात लूट लिए।
विज्ञापन
घर लौटने पर टिंकू ने आपबीती बताई। पीड़िता का आरोप है कि े थाने मेंे कोई सुनवाई नहीं हुई।