{"_id":"587530f54f1c1b1729ba9daf","slug":"the-businessman-had-flown-jewellery-jewelry-heist","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसाई से ठगों ने उड़ाई ज्वेलरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यवसाई से ठगों ने उड़ाई ज्वेलरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सराफा बाजार स्थित दुकान से बाइक सवार दो ठगों ने सराफा व्यवसाई का ध्यान बांटकर 2.30 लाख रुपये की ज्वेलरी उड़ा ली। जब तक व्यवसाई कुछ समझ पाता बाइकर्स मौके से भाग चुके थे। हांलाकि घटना को अंजाम देने वाले बाइकर्स सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
वारदात की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। सराफा एसोसिएशन के सेक्रेटरी सचिन की गहनों की दुकान है। सोमवार शाम लगभग 6 बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे। युवकों ने कुछ ज्वैलरी दिखाने को कहा। दुकान पर मौजूद सचिन के पिता चुन्नीलाल ने युवकों की मांग पर ज्वैलरी के आइटम दिखाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
इसी दौरान दोनों युवकों ने उनका ध्यान बांटकर करीब 2.30 लाख रुपये की ज्वैलरी छिपा ली। जब तक चुन्नीलाल कुछ समझ पाते दोनों बाइकर्स चले गए। युवकों के जाने के बाद पीड़ित व्यवसाई का ध्यान गया तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार पहुंच गए।
विज्ञापन
दोनों बाइकर्स सामने मौजूद संदीप पंसारी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। ठगी की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीड़ित सराफा व्यवसाई से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर भी जांच कर आरोपियों को तलाश किया जाएगा।