फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The boyfriend appeared to be absurd, the father of four children

प्रेमी ने दिखाई बेरुखी तो चार बच्चों के पिता संग भागी किशोरी

Tue, 04 Apr 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 04 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
The boyfriend appeared to be absurd, the father of four children
rape

विज्ञापन

प्रेमी ने परिजनों के दबाव में आकर बोलना बंद कर दिया तो नाराज किशोरी उसे सबक सिखाने के लिए चार बच्चों के पिता के संग भाग गई। परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी को बिजनौर से बरामद कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव की किशोरी के गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भनक लगने पर युवक के परिजनों ने दूसरे संप्रदाय के होने का हवाला देकर युवक पर किशोरी से मिलने पर पाबंदी लगा दी। प्रेमी युवक ने भी किशोरी से बात करना बंद कर दिया। यह बात किशोरी को नागवार गुजरी।
विज्ञापन


किशोरी ने प्रेमी को सबक सिखाने के लिए चार बच्चों के पिता अपने दोस्त को बताई। दोस्त द्वारा सहानुभूति जताने पर किशोरी ने उसे गांव बुलाई।  लेकिन वह नहीं आया। 30 मार्च को किशोरी ने दोस्त को फोन कर धमकी दी कि नही आए तो आत्महत्या कर लूंगी। दबाव में आकर चार बच्चों का बाप दोस्त शिकारपुर कार लेकर पहुंच गया और किशोरी को लेकर बिजनौर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि किशोरी को उसके फोन से दोस्त बने संतराम के जहानाबाद बिजनौर स्थित मकान से बरामद कर लिया है।

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
पहासू मार्ग स्थित एक मोहल्ले में युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचे आरोपी भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। रविवार देर शाम मोहल्ला निवासी महिला अपने घर पर अकेली थी।

इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक पहुंचा और घर में महिला को अकेले देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने के बाद भी जब युवक नहीं माना तो महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी युवक मौका देखकर भाग गया। पीड़िता के परिजन जब घर पहुंचे तो महिला ने उनसे घटना के बारे में बताया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।


रेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया है कि 29 मार्च को वह घेर पर चारा डालने गई थी। उसी दौरान राजकुमार घेर में घुस आया उससे रेप की कोशिश करने लगा। गांव ही दीपक पहुंचा और महिला का मुंह दबाकर कमरे में ले गए और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग गए। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed