फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The application for leave is not in police records Saurabh

पुलिस रिकॉर्ड में नहीं है सौरभ की छुट्टी का प्रार्थना पत्र

Sat, 27 Aug 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 27 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
The application for leave is not in police records Saurabh
police line

पुलिस लाइन में हुए खून खराबे के पीछे माने जा रहे छुट्टी के विवाद को पुलिस नकार रही है। पुलिस रिकॉर्ड में सौरभ की छुट्टी का कोई प्रार्थना पत्र ही नहीं है। जबकि शुरुआत से ही वारदात का कारण छुट्टी और ड्यूटी को माना जा रहा है। विवेचक ने अफवाह फैलाने के बजाय लोगों से विवेचना में अपने बयान दर्ज कराने की अपील की है।

विज्ञापन


ताकि जांच आगे बढ़ाई जाए और जल्द पूरी की जाए। 22 अगस्त की रात क्वार्टर गार्ड पर संतरी सौरभ त्यागी ने सरकारी राइफल से गणना मुंशी मनोज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीच-बचाव में आए एचसीपी चंदरपाल और मनवीर को गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों द्वारा लाख समझाने के बाद भी सौरभ त्यागी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस लाइन में तैनात एसआईएमटी ब्रजपाल सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी। वारदात के समय से अब तक यह चर्चा लोगों में रही कि सौरभ त्यागी मनोज यादव से तीन दिन की छुट्टी मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कुछ लोगों का कहना था कि सौरभ त्यागी क्वार्टर गार्ड पर संतरी की ड्यूटी से नाखुश था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जब रिकॉर्ड खंगलवाया तो पुलिस को सौरभ त्यागी की कोई छुट्टी की एप्लीकेशन नहीं मिली। नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि लोग अफवाह फैला रहे हैं। यदि किसी के पास कोई सबूत या जानकारी है तो वह उन्हें सौंप सकता है। जरूरी होने पर उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed