{"_id":"586fe9824f1c1b0a32158b9b","slug":"tempo-bike-rider-died-from-collision2","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
ट्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे स्थित मामनखुर्द गांव के पास टेंपो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। परिजना ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दादरी के गांव पीपली निवासी मुकेश पुत्र श्यौराज सिंह किसी काम से खुर्जा आया था। देर शाम वह वापस बाइक से अपने घर लौट रहा था। हाईवे पर मामन खुई गांव के पास टेंपो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायल बाइक सवार युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर युवक को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मुकेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। उधर, पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन