{"_id":"58b6e179003f1d51c8ca59810980fdb6","slug":"teenager-died-in-mysterious-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जब परिजन किशोरी का अंतिम संस्कार कर रहे थे तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अंतिम संस्कार में बाधा नहीं डाली।
विज्ञापन
पुलिस अब जांच की बात कह रही है। हालांकि ग्रामीणों ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार एक गांव में किशोरी की मौत हो गई। परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इस बीच किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया।
पुलिस जब गांव में पहुंची तो किशोरी का अंतिम संस्कार लगभग पूरा हो चुका था। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि किशोरी की बीमारी से मौत हुई है। उधर, गांव में प्रेम प्रंसग में हत्या व आत्महत्या की चर्चा हैं।
विज्ञापन
दबी जुबान में ग्रामीण यह भी बता रहे हैं कि किशोरी प्रेमी के साथ चली गई थी। थानाध्यक्ष बृमेश कुमार यादव का कहना है कि 100 नंबर पर फोन सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची।
विज्ञापन
लेकिन तब तक किशोरी का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। अब तक मामले में उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।