{"_id":"58bda33a4f1c1b3d4bdc430c","slug":"tax-evasion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल दूध का, सप्लाई हो रहे घी-पनीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल दूध का, सप्लाई हो रहे घी-पनीर
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tax Fraud
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध की आड़ में घी, पनीर और मक्खन की सप्लाई कर टैक्स चोरी कर रहे डेयरी संचालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। वाणिज्यकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ने एसआईबी टीम को दूध डेयरियों पर छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डेयरी संचालकों द्वारा बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की जा रही है। डेयरी संचालकों द्वारा दूध की सप्लाई की आड़ में घी, पनीर और मक्खन सप्लाई किया जा रहा है। दूध टैक्स से मुक्त होता है, जबकि घी, पनीर और मक्खन पर टैक्स है।
विज्ञापन
डेयरी संचालक दूध की फर्जी सप्लाई दिखाकर बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी करते हैं। दूध के बिल बनाकर घी, पनीर और मक्खन की सप्लाई की जाती है। ज्वाइंट कमिश्नर आरडी प्रसाद ने विशेष अनुसंधान शाखा के अफसरों को दूध डेयरियों पर छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सभी डेयरियों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 15 दिन में जिलेभर की सभी डेयरियों की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश हैं। ज्वाइंट कमिश्नर आरडी प्रसाद ने बताया कि डेयरी संचालकों द्वारा दूध की आड़ में घी, पनीर और मक्खन की सप्लाई की जा रही है।