फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tani parent pistol at students

अभिभावक ने छात्रों पर तानी पिस्टल

Sat, 17 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 17 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tani parent pistol at students
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत

विज्ञापन

नगर के एक स्कूल में शनिवार को चल रहे कार्यक्रम में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई। भनक लगने पर मौके पर पहुंचे एक अभिभावक ने स्कूल परिसर में ही अन्य छात्रों पर पिस्टल तान दी, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

प्रिंसिपल का कहना है कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ने वाले दो छात्रों ने बताया कि स्कूल के चर्च में कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कुछ बाहरी युवक भी कार्यक्रम में शरीक थे। किसी बात पर बाहरी युवकों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


बाद में झगड़ा करने वाले युवक भाग गए। इसी बीच एक छात्र के अभिभावक स्कूल में अपने एक साथी के साथ पहुंचे। उन्होंने दो अन्य छात्र पर पिस्टल तान दी। इस अभिभावक की पत्नी भी इसी स्कूल में अध्यापिका है। पिस्टल से सहमे दोनों अन्य छात्रों ने अपने अभिभावकों को सूचना दी तो वह भी स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सूचना पर पुलिस भी स्कूल में पहुंच गई। पीड़ित छात्रों और उनके अभिभावकों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल उन पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बना रही हैं। अभिभावकों का कहना था कि गनीमत रही कि गोली नहंी चली नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।


पुलिस, प्रिंसिपल और अभिभावकों के बीच प्रिंसिपल के कमरे में समझौते को लेकर बातचीत का दौर चलता रहा। वहीं, दूसरी ओर जिस अभिभावक पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया जा रहा है उन्होंने आरोप को निराधार बताया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed