फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Surjavli Center, suspension, FIR

सूरजावली केंद्र पर मिली घटतौली, होगा निलंबन-एफआईआर

Mon, 18 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 18 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Surjavli Center,  suspension, FIR
गेहूं - फोटो : अमर उजाला

सुरजावली के साधन सहकारी समिति के क्रय केंद्र पर चार बोरों में 15 किलो गेहूं की घटतौली पकड़ी गई है। एसडीएम ने जांच में यह खुलासा किया है। सोमवार को इस प्रकरण को लेकर एआर कॉपरेटिव एडीएम वित्त से मिले। एडीएम ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर और निलंबन की कार्रवाई का आदेश दे दिया है।

विज्ञापन


सुरजावली में साधन सहकारी समिति का क्रय केंद्र है। 15 अप्रैल को यहा पर गेहूं की घटतौली पकड़ी गई थी। घटतौली के खिलाफ किसानों ने हंगामा भी किया था। मामला डीएम के संज्ञान में आया। डीएम ने संबंधित एसडीएम से जांच कराई। जांच में सामने आया है कि केंद्र प्रभारी जानबूझकर घटतौली कर किसानों को चपत लगा रहा था।
विज्ञापन


एसडीएम की रिपोर्ट के क्रम में एआर कॉपरेटिव अशोक यादव सोमवार को एडीएम वित्त आरके सिंह से मिले। एडीएम ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दे दिया है। साथ ही एक और कॉपरेटिव ने केंद्र प्रभारी के निलंबन की संस्तुति कर दी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व आरके सिंह ने बताया कि केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा  रही है। निलंबन की कार्रवाई भी प्रोसेस में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed