फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sugarcane farmers stepped out, State Highway Jam2

फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या

Sun, 02 Apr 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 02 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers stepped out, State Highway Jam2
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दनकौर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर फल विक्रेता को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल फल विक्रेता को पुलिस ने अस्पाल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

सूचना पर सीओ, कोतवाल मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। नगर के नई बस्ती बसंल सिनेमा निवासी सानू (16) पुत्र आस मोहम्मद नगर के दनकौर तिराहे पर फलों की रेहड़ी लगाता था। शनिवार की रात करीब 9.00 बजे बाइक सवार दो बदमाश उसकी रेहड़ी के पास आए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने सानू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और भाग गए। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में सानू को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि सानू के एग गोली गर्दन में व दूसरी छाती में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने सानू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोनू को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया तो परिजनों ने पुलिस ने उसके शव को जबरन ले लिया। परिजनों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर बंसल सिनेमा के सामने जाम लगा लिया।


जाम की सूचना पर सीओ कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही थी। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी तक जाम नहीं ,खोलने की जिद पर अड़े थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed