फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Strangled with a towel woman killed

अंगोछे से गला घोंटकर युवती की हत्या

Sun, 10 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा जंक्शन
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा जंक्शन Updated Sun, 10 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Strangled with a towel woman killed
रविवार को रामपुर में युवती की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

अंगोछे से गला घोंटकर हत्या के बाद युवती का शव रामपुर गांव के बाहर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। युवती का गला अंगोछे से कसा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


रामपुर निवासी बिजेंद्र की बेटी सविता (18) शनिवार रात परिवार के साथ सो रही थी। सुबह करीब पांच बजे जब परिजनों की नींद खुली तो सविता बिस्तर से गायब थी। पहले तो परिजनों को लगा की बेटी जंगल शौच गई है। लेकिन काफी देर बाद जब सविता नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


इसी बीच सुबह करीब छह बजे पता चला कि गांव के बाहर सविता का शव पड़ा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती का गला अंगोछे से कसा हुआ था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अंगोछे से ही सविता का गला घोंट गया है। युवती के मां-बाप और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि मौत के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के आरोपी अधेड़ की मौत, हत्या की रिपोर्ट दर्ज
मोहनकुटी क्षेत्र में रविवार सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। बुजुर्ग के परिवार एक वकील ने पांच दिन पहले घर में चोरी का आरोप लगाया था। पीड़ित के बेटों ने पुलिस को बताया है कि वकील के बेटों बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी दी थी।

पीड़ित परिवार वकील के यहां काम करता था। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहनकुटी निवासी राजेश पुत्र होराम सिंह (50) ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और पत्नी वकील भूपेंद्र राणा के यहां काम करती थीं। करीब पांच दिन पहले भूपेंद्र के घर चोरी हो गई थी। एफआईआर में वकील के बेटों ने होराम के परिजनों पर शक जताया था।

शनिवार दोपहर होराम को कोतवाली बुलाकर पुलिस ने छोड़ दिया था। राजेश ने तहरीर में बताया है कि वकील के बेटों ने होराम को जान से मारने की धमकी दी थी। राजेश ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे पिता होराम सिंह शौच के लिए गए थे।


सुबह 5.30 बजे मोहनकुटी निवासी आसिफ पुत्र शब्बीर ने सूचना दी कि पानी की टंकी के पास उनके पिता की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंचकर देखा तो पिता के शरीर पर चोट के कई निशाने थे। हाथ और पैरों की हड्डी टूटी हुई थी। दरअसल, पुलिस को यह बताया जा रहा है कि होराम सिंह आत्मग्लानि में भी आत्मघाती क दम उठा सकते हैं।

 वकील भूपेंद्र राणा के बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-आरके सिंह, नगर कोतवाल 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed