फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Stop work will not stop flyover instead of

‘अंडरपास की जगह फ्लाईओवर नहीं बना तो रोकेंगे काम’

Wed, 15 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Wed, 15 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Stop work will not stop flyover instead of
मानक अनुसार अंडरपास बनाने की मांग को लेकर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : ब्यूरो

ईदगाह रोड रेलवे फाटक पर बन रहे अंडरपास को सीधा करने या फ्लाईओवर बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अंडरपास का निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जबतक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता वह काम शुरू नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


ईदगाह रोड रेलवे फाटक पर अंडर पास का निर्माण रेलवे की तरफ से चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास काफी टेढ़ा-मेढ़ा बन रहा है।  ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास बन जाने के बाद सामने आने वाले वाहन दिखाई नहीं देंगे। वहीं, सन्नाटा होने से लूटपाट, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि अंडरपास का निर्माण अगर सीधा होगा तभी इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि अंडरपास की जगह फ्लाईओवर बनाने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से बनाए जा रहे अंडरपास के विरोध में बुधवार को हसनगढ़, मांछीपुर, किर्रा आदि गांवों के काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गलत तरीके से अंडरपास बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तब तब तक वह काम नहीं शुरू होने देंगे।

प्रदर्शन करने वालों में हुकुम सिंह, आरिफ प्रधान, मुन्नी देवी, डॉ जसवंत, दानिश कुरेैशी, आसिफ कुरैशी, मौसम मेवाती, हाजी आजीज, अब्दुल रशीद आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed