फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   stampede on police team during raid

दबिश देने गई पुलिस पर पथराव, आत्मरक्षा में पुलिस ने की फायरिंग

Wed, 27 Jan 2016 11:27 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
stampede on police team during raid
ग्राम मिट्ठेपुर में बुधवार शाम एक लग्जरी कार में सादी वर्दी में दबिश देने गई पुलिस पर आरोपी के समर्थकों ने पथराव कर दिया तथा आरोपी को छुड़ा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की तथा आरोपी के पिता को अपने साथ ले गई। यह पता नहीं चल सका कि पुलिस किस थाने की थी।


ग्रामीणों ने बताया कि एक लग्जरी कार में कुछ पुलिस वाले आए थे तथा उन्होंने ग्राम मिट्ठेपुर निवासी जफरयाब के घर दबिश दी। पुलिस जफरयाब के पुत्र को पकड़ने आई थी।

जिस पर कई केस दर्ज हैं। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, परंतु उसके परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे छुड़ा लिया। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आत्मरक्ष्ाा में हवाई फायरिंग की। पुलिस अपने साथ आरोपी के पिता को ले गई। उधर, गुलावठी थाने के एसएसआई पान सिंह का कहना है कि हमारे यहां घटनाक्रम की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं की पुलिस टीम ने थाने में आमद दर्ज नहीं कराई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुल्जिम को पकड़ने के लिए आई होगी। जानकारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed