{"_id":"e87aa5f4628c385c54fee2ce7cfb9234","slug":"stampede-on-police-team-during-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गई पुलिस पर पथराव, आत्मरक्षा में पुलिस ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबिश देने गई पुलिस पर पथराव, आत्मरक्षा में पुलिस ने की फायरिंग
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम मिट्ठेपुर में बुधवार शाम एक लग्जरी कार में सादी वर्दी में दबिश देने गई पुलिस पर आरोपी के समर्थकों ने पथराव कर दिया तथा आरोपी को छुड़ा लिया।
पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की तथा आरोपी के पिता को अपने साथ ले गई। यह पता नहीं चल सका कि पुलिस किस थाने की थी।
ग्रामीणों ने बताया कि एक लग्जरी कार में कुछ पुलिस वाले आए थे तथा उन्होंने ग्राम मिट्ठेपुर निवासी जफरयाब के घर दबिश दी। पुलिस जफरयाब के पुत्र को पकड़ने आई थी।
जिस पर कई केस दर्ज हैं। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, परंतु उसके परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे छुड़ा लिया। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया।
पुलिस ने आत्मरक्ष्ाा में हवाई फायरिंग की। पुलिस अपने साथ आरोपी के पिता को ले गई। उधर, गुलावठी थाने के एसएसआई पान सिंह का कहना है कि हमारे यहां घटनाक्रम की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
कहीं की पुलिस टीम ने थाने में आमद दर्ज नहीं कराई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुल्जिम को पकड़ने के लिए आई होगी। जानकारी के प्रयास किए जा रहे हैं।