फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SSP has SWAT team disbanded

एसएसपी ने स्वाट टीम को किया भंग

Thu, 01 Sep 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Thu, 01 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
SSP has SWAT team disbanded
police - फोटो : amar Ujala

पुलिस लाइन में दोबारा हुई फायरिंग के बाद एसएसपी ने स्वाट टीम को ही भंग कर दिया है। स्वाट टीम में तैनात सभी सिपाहियों को अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है। अब नए सिरे से स्वाट टीम का गठन किया जाएगा। स्वाट टीम में तेज तर्रार सिपाहियों को रखा जाएगा।मंगलवार रात पुलिस लाइन में फालोअर मनोज के घर में एक बच्चे का जन्मदिन था

विज्ञापन


मनोज का रिश्तेदार खुर्जा देहात थाने में तैनात पुलिसकर्मी अरविंद भी तीन-चार साथियों के साथ कार से आया था। सभी गाड़ी में बैठकर शराब पीने लगे और शोर मचाते गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद कांस्टेबल संदीप राठी ने उनसे शोर करने को मना किया। इस पर अरविंद और उसके साथी मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर स्वाट टीम में तैनात सिपाही संदीप ने सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने तत्काल तीनों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाकर सस्पेंड कर दिया। अब एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने पूरी स्वाट टीम को ही भंग कर दिया है। स्वाट टीम में तैनात सभी सिपाहियों को अलग-अलग थानों में भेज दिया गया है। सिपाही कृष्ण कुमार, सचिन कुमार और सतीश तालान को सर्विलांस सेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम को खुर्जा नगर और दुर्गेश कुमार को खुर्जा देहात कोतवाली भेजा गया है। आशीष कुमार को जहांगीराबाद, मोहम्मद शादाब को बीबीनगर, हेमंत कुमार और प्रवेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। स्वाट टीम का गठन अब दोबारा किया जाएगा।

कोट्स
स्वाट टीम में तैनात सभी सिपाहियों को अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है। स्वाट टीम का गठन दोबारा जल्द ही कर दिया जाएगा। - अनीस अहमद अंसारी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed