फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP MLA blamed for trying to kidnap BDC member

सपा विधायक पर अपहरण की कोशिश का आरोप

Sun, 07 Feb 2016 12:27 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
SP MLA blamed for trying to kidnap BDC member
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला बीडीसी सदस्य
विज्ञापन
ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सपा विधायक पर अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

एसएसपी ने बीडीसी सदस्या को सुरक्षा मुहैया कराते हुए मामले की जांच सीओ शिकारपुर को सौंपी है। सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव बरौली निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता ने एसएसपी को बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने पति उपेन्द्र के साथ शिकारपुर में निजी डॉक्टर के पास दवा लेने गई थी।

आरोप है कि उसी दौरान डिबाई विधायक गुडडू पंडित वहां पहुंचे और उसे कार में बैठने के लिए कहने लगे। महिला के पति ने दूसरे प्रत्याशी को वोट देने की बात कहते हुए कार में बैठने से मना कर दिया।

इस बात की भनक दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों को लगी तो वह भी वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हॉट टॉक हुई। इस बीच बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

महिला का यह भी आरोप था कि बुलंदशहर जाते समय भी विधायक ने अपनी कार उनके पीछे लगाई। दोनों पति-पत्नी ने एसएसपी आवास पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई।

एसएसपी ने उसे तुरंत सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया। साथ ही मामले की जांच सीओ शिकारपुर को करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed