फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP leader's son murdered, panic in Arnia.

अरनिया में सपा नेता के बेटे की हत्या, तनाव

Tue, 16 Feb 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला, अरनिया
अमर उजाला, अरनिया Updated Tue, 16 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
SP leader's son murdered, panic in Arnia.
चुनावी रंजिश में गांव जरारा में मंगलवार देर शाम बदमाशों ने सपा नेता के बेटे की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो पीड़ित पक्ष के लोगों ने पलिस कर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट की। गांव में जातीय संघर्ष की आशंका पर तीन थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। 

सीओ और एएसपी देहात ने गांव में डेरा डाल दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शेर सिंह (25) पुत्र भूरा सिंह शाम को गांव में ही था। इस दौरान गांव के दो युवक आए और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई बार वार किए। लहूलुहान शेर सिंह को बदमाश मरा समझकर  छोड़कर भाग गए। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और गंभीर रूप से घायल शेर सिंह का अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से उसे हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। देर रात अलीगढ़ पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इसकी खबर गांव पहुंची तो लोगों में आक्रोश फैल गया। 

पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर लोगों ने उन्हें धेर किया। हाथापाई और मारपीट भी की। उनकी सूचना पर तीन थानों की फोर्स बुला ली गई। साथ ही सीओ आरएल निरंजन और एएसपी देहात पंकज पांडेय भी पहंच गए। 

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शेर सिंह और हमलावरों के परिवार ग्राम प्रधान का चुनाव लड़े थे। शेर सिंह के परिवार के प्रत्याशी जीत गए थे। इससे दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। पुलिस इसी बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।


हमलावरों के नाम पता चल गए गए हैं। आरोपी गांव के ही हैं। रंजिशन हमला किया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दज कर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति है। पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे है।
- राजवीर सिंह, थाना प्रभारी अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed