फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP leader Felony, raging banker

सपा नेता की दबंगई, भड़के बैंककर्मी

Sat, 07 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 07 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
SP leader Felony, raging banker
जहांगीरपुर में सपा नेता के खिलाफ लामबंद हुए बैंक कर्मी।  - फोटो : ब्यूरो

जहांगीरपुर स्थित पीएनबी शाखा पर पहुंचे सपा नेता की दबंगई से बैंककर्मी का पारा चढ़ गया। गुस्साए बैंककर्मियों ने बैंक बंद कर पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने शिकायत दर्ज कर सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार को जहांगीरपुर स्थित पीएनबी शाखा खुलने पर सपा नेता अपने साथियों के साथ बैंक पहुंचे । रुपये निकालने को लेकर बैंक कर्मियों से उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान शाखा प्रबंधक आरसी त्रिवेदी कमरे से बाहर आ गए। आरोप है कि सपा नेता ने उनके साथ भी अभद्रता की। यहां तक कि बीच-बचाव करने पहुंचे बैंक कर्मियों के साथ भी हाथापाई की।
विज्ञापन


इससे बैंक कर्मी भड़क गए और बैंक पर ताला लगा दिया। शाखा प्रबंधक आरसी त्रिवेदी, अंकित, अजय कुमार, चंद्रपाल, बनवारी लाल, सौरभ कुमार, सुनील कुमार, मयंक, संजीव, अमरजीत आदि बैंक कर्मी पुलिस चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने सपा नेता के खिलाफ तहरीर दी। उधर सपा नेता का आरोप है कि बैंक की तरफ से उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश नहीं मिलने पर बिफरी महिलाएं
पीएनबी शाखा में रुपये लेने के लिए लाइन में लगी महिलाएं दोपहर बाद तीन बजे कैश समाप्त होने की सूचना देने पर बिफर गई। उन्होंने सरकार और कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की।  बाद में बैंक अफसरों ने सोमवार को रुपये देने की बात कहकर मामले को शांत किया। उधर, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष जगेश गोयल ने बैंक अधिकारी से करंट खाता धारकों को सुविधा के लिए अलग कतार लगवाने की मांग की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed