फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP leader beaten brutaly during mairrage ceremony

शादी समारोह में सपा नेता पर बरसाए लात-घूंसे

Thu, 18 Feb 2016 11:46 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
SP leader beaten brutaly during mairrage ceremony

नेकपुर गांव में शादी समारोह में पहुंचे सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव पर गांव के दो युवकों ने रंजिशन हमला बोल दिया। लात-घूंसों से पिटाई कर आरोपियों ने तमंचे से निशाना साधने की भी कोशिश की।

विज्ञापन


गनीमत रही की गोली मिस हो गई, जिससे  सपा नेता बाल-बाल बच गए। पीड़ित सपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


बता दें कि नेकपुर गांव निवासी राजकुमार टीटू सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव हैं। बुधवार रात करीब 9 बजे वह गांव के ही एक शादी समारोह में शरीक होने पहुंचे थे।
विज्ञापन


कुछ देर रुकने के बाद आसपास गांव के लोग बैठकर बातें करने लगे। इसी दौरान कुछ दूरी पर बैठे गांव के ही दो युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें घेर लिया और लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार ने जब विरोध किया तो एक आरोपी युवक ने तमंचा निकालकर गोली मारने की कोशिश की। लेकिन गनीमत रही की गोली मिस हो गई, जिससे राजकुमार की जान बच गई।

अचानक हुए इस हमले से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ जुटी तो आरोपी राजकुमार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

पीड़ित सपा नेता राजकुमार ने थाने में आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक समय सिंह और निशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed