{"_id":"57d468f24f1c1bb4613183b5","slug":"son-came-to-save-the-mother-was-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को बचाने में आई मां को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे को बचाने में आई मां को लगी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
बंदूक के दम पर की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में मामूली विवाद में युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। बच्चे को बचाने आई उसकी मां के बाजू में गोली लग गई। पुलिस ने परिजनों की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सलाउद्दीन मलिक पावर कारपोरेशन में ठेकेदार हैं।
सलाउद्दीन ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे 14 वर्षीय बेटा सुहेल घर के दरवाजे पर बनी सीढ़ियों पर नहा रहा था। तभी वहां से गुजर रहे एक युवक पर छीटें पड़ गए। युवक ने गाली-गलौच शुरू कर दी और अपने दोस्तों को बुलाकर ले आया। आरोपियों के हाथ में तमंचे थे। शोर सुनकर पत्नी शबनम भी घर से बाहर आग गई।
विज्ञापन
आरोपियों ने शबनम के मासूम बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। शबनम अपने बच्चे को बचाने के लिए बच्चे के ऊपर लेट गई। आरोपियों ने गोली चलाई तो एक गोली शबनम की बाजू में लगी। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर शबनम को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि आरोपी इलाके का बदमाश है और खुद को एक सफेदपोश जनप्रतिनिधि का भतीजा बताता है। दबंगों के चलते पीड़ित ने घर छोड़ दिया है।