{"_id":"5751a68b4f1c1b7d2810c3c2","slug":"six-hours-later-the-bodies-of-the-missing-child-was-found-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्चे का छह घंटे बाद गंगा में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बच्चे का छह घंटे बाद गंगा में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसीबांगर गांव में घर से लापता बच्चे का छह घंटे बाद फरीदाबांगर के पास गंगा में शव मिला है। दिल्ली निवासी बालक अपनी दादी के साथ बसीबांगर गांव में रिश्तेदारी में आया था। कक्षा चार का छात्र बसीबांगर निवासी प्रेमचंद छह वर्ष से अपने परिवार के साथ दिल्ली के करावल नगर की चौहानपुरी कालोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व प्रेमसिंह का नौ वर्षीय बेटा विशाल अपनी दादी अतरकली के साथ बसीबांगर में एक रिश्तेदारी में आया था। विशाल शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे घर से गायब हो गया था। जब विशाल कहीं नहीं मिला तो गांव में मस्जिद से विशाल के लिए आवाज लगवाई गई।
विज्ञापन
आवाज लगाने के बाद एक ग्रामीण ने बताया कि एक बच्चे के कपडे़ गंगा किनारे पड़े हुए हैं। गंगा में नहाने के दौरान हादसे की आशंका के चलते ग्रामीण गंगा घाट की और दौड़ पड़े। काफी तलाशने के बाद भी विशाल नहीं मिला। इसी बीच किसी ने गंगा में एक बच्चे के शव के बहकर जाने की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर ग्रामीण शव की खोज में फरीदाबांगर की और दौड़ पड़े। लगभग तीन बजे फरीदाबांगर गंगा में विशाल का शव मिल गया। शव के मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी दिल्ली प्रेमसिंह को दे दी है। शुक्रवार शाम तक प्रेम सिंह बसीबांगर नहीं पहुंच पाए थे।