फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sister's murder to avenge rape

बहन से रेप का बदला लेने के लिए की हत्या

Thu, 06 Oct 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 06 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sister's murder to avenge rape
Rape - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन

शादीशुदा बहन से रेप का बदला लेने के लिए प्रापर्टी डीलर विनोद की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर विनोद की स्कूटी को नुमाइश ग्राउंड से बरामद कर लिया।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि दो अक्तूबर को चांदपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनोद लापता हो गया था। विनोद की पत्नी गीता देवी ने देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि विनोद की हत्या कर शव को काली नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन


बुधवार शाम काली नदी से शव को बरामद किया। पूछताछ में देवीपुरा निवासी आरोपी ने जो बताया उससे पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। आरोपी ने बताया कि उसकी की शादी चांदपुर गांव में हुई थी। चांदपुर निवासी विनोद ने नौ जुलाई 2016 को अपनी विधवा चाची के माध्यम से उसकी बहन को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने चाय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद विनोद लगातार उसकी बहन को ब्लैकमेल करने लगा। 13 जुलाई 2016 को उसने जहर खा लिया। मरने से पहले उसने अपने पति को असलियत बताई थी लेकिन लोकलाज के चलते उसने एफआईआर दर्ज नहीं कराई। जीजा से ही आरोपी को मामले का पता चला। तब से दोनों विनोद से घृणा करने लगे। साथ ही विनोद और आरोपी का सात लाख रुपये के लेनदेन को लेकर भी विवाद चल रहा था।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि दो अक्तूबर को देवीपुरा निवासी आरोपी ने अपनी पत्नी के जरिए फोन करके विनोद को घर बुलाया। विनोद स्कूटी से देवीपुरा पहुंचा तो तीनों ने मिलकर शराब पी। नशे में विनोद ने आरोपी की पत्नी से भी अश्लील हरकतें कीं।


इसके बाद आरोपी ने साड़ी से गला घाेंटकर विनोद की हत्या कर दी। जीजा-साले विनोद की लाश को लेकर काली नदी में फेंक आए। इसके बाद स्कूटी को नुमाइश ग्राउंड में छोड़कर चले गए। आरोपियों की निशानदेही पर स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed