फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shoot in the middle of the shoot due to rage

रंजिश के चलते पलरा में अधेड़ की गोली मार हत्या

Mon, 08 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर Updated Mon, 08 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shoot in the middle of the shoot due to rage
मृतक नीरज - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पलरा में अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ बलवा व हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलरा निवासी नीरज ठाकुर पुत्र राजवीर सिंह खेती करते थे। शनिवार दोपहर वह रिश्तेदारी में गए थे। रात करीब 1.30 बजे घर लौटे। बेटे ने उनके लिए दरवाजा खोल दिया। आरोप है कि इसी दौरान गांव के पांच लोग हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग में छाती व बाजू पर तीन गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र लोकेश की तहरीर पर ग्राम प्रधान शिवकुमार, रवि, जय, ओमप्रकाश और अशोक के खिलाफ बलबा व हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पता चला है कि 2010 में हुए ग्राम प्रधान के चुनाव में मृतक नीरज व हत्यारोपी शिवकुमार ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। नीरज पांच वोट से हार गया था। इसके अलावा नीरज व शिवकुमार के बीच खेत की मेड़ को लेकर भी विवाद था।


चुनावी प्रतिद्वंदी और मेड़ के विवाद को लेकर दोनों के बीच रंजिश है। सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि नामजद आरोपियों के अलावा हत्या के कारण के हर पहलू पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed