{"_id":"58a9d9904f1c1bac12d8536c","slug":"she-hit-a-slap-to-his-father-at-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में युवती ने पिता को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में युवती ने पिता को जड़ा थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने जिस युवती के अपहरण की तहरीर दी, वह रविवार सुबह खुद कोतवाली पहुंच गई। अपहरण से इनकार करने पर कोतवाल के सामने उसकी परिजनों से कहासुनी हुई और उसने अपने पिता को थप्पड़ जड़ दिया। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव आढा निवासी युवक ने गांव के ही युवक पर साथियों के साथ मिलकर उसकी छोटी बहन को कार से अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच शुरू की तो रविवार सुबह साढ़े दस बजे युवती खुद कोतवाली पहुंच गई। उसने परिजनों के अपहरण के आरोप को सिरे से नकार दिया। उसने बताया कि किसी ने उसका अपहरण नहीं किया और न ही वह कहीं गई थी। वह गांव में ही थी।
विज्ञापन
इस दौरान कोतवाली पहुंचे परिजनों से उसकी कहासुनी हुई तो युवती ने अपने पिता को ही थप्पड़ जड़ दिया। इस पर चौंके पुलिसवालों ने दोनों को अलग किया और समझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया है। इस पर पुलिस उससे तहरीर लेकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन