फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Seven-year-old girl abducted, killed

अगवा कर सात वर्षीय बच्ची की हत्या

Sat, 18 Feb 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 18 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old girl abducted, killed
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शाम को घर से खेलने निकली सात वर्षीय बच्ची शव शनिवार दोपहर आम के बाग में मिला। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। बच्ची सैदपुर रोड रेलवे फाटक के पास झुग्गी में रहती थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अपहरण तथा हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार सायरा के पिता सनवर ने पुलिस को बताया कि वह सैदपुर रोड पर रेलवे फाटक के पास परिवार के साथ झुग्गी में रहते हैं। परिवार कबाड़ चुनकर भरण-पोषण करता है। उनकी सात वर्षीय पुत्री सायरा शुक्रवार शाम 4 बजे खेलने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक जब सायरा नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके बाद थाने पहुंचकर परिजनों ने पुलिस को मौखिक सूचना दी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने आम के बाग में रजवाहे के पास मासूम का अर्द्धनग्न शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मासूम के सलवार का फंदा गले में लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी सिटी मान सिंह चौहान तथा सीओ यशवीर सिंह गुलावठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अपहरण, हत्या एवं पोक्सों एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पिता सनवर हुसैन फेरी का कार्य करते हैं।


पुलिस अफसरों का कहना है
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि सायरा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण तथा हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा जांच शुरू कर ने से पहले वारदात स्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है। उधर, सीओ यशवीर सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी तथा पुलिस की टीम लगाई गई है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

बेटी के गम में मां हुई बेहोश
 बालिका सायरा की हत्या की खबर मिलने पर उसकी मां लालबानों बेहोश हो गई। मृतक सायरा की एक परिजन शकीना ने बताया कि वह दो भाईयों में इकलौती बहन थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed