{"_id":"575456fb4f1c1b903c109595","slug":"servant-to-reprimand-scolding-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांट फटकार करने पर नौकर ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांट फटकार करने पर नौकर ने मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
डांट फटकार करने पर नौकर ने मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांट फटकार करने पर गुस्साए नौकर ने तमंचे से अपने मालिक को गोली मार दी। पीड़ित पूर्व ब्लॉक प्रमुख के ताऊ हैं। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें नोएडा रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर करीरा गांव निवासी ओंकार सिंह (70) पुत्र श्यौदान सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवंत सिंह उर्फ पिंटू चौधरी के ताऊ हैं। ओंकार सिंह गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। पिंटू चौधरी ने पुलिस को बताया कि अजनारा गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र धर्मवीर उनके ताऊ के यहां खेतीबाड़ी का काम करता है।
विज्ञापन
वह दो दिन से काम पर नहीं आया था। रविवार सुबह वह ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। उसी दौरान वह अचानक खेत पर पहुंचा। बिना बताए अनुपस्थित रहने पर ओंकार सिंह ने उसे डांटा तो गुस्साए सुरेंद्र ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। गोली आेंकार सिंह की छाती में लगी, जिससे वह गिर गए।
विज्ञापन
गोली चलते की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे ग्र्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंटू चौधरी ने बताया कि नौकर शराब का आदी है। इसी चक्कर में वह दो दिन से ताऊ के पास नहीं आया था। पिंटू ने बताया कि उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।