फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Septic tank cleaners found 250 cases of wine

सेप्टिक टैंक क्लीनर में मिली 250 पेटी शराब

Thu, 22 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Septic tank cleaners found 250 cases of wine
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

देर रात आबकारी विभाग की टीम ने सेप्टिक टैंक को साफ करने वाले टैंकर से 250 पेटी शराब बरामद की है। जिस समय शराब की पेटियां सेप्टिक टैंक क्लीनर से ईंख के खेत में उतारी जा रही थी उसी समय विभागीय टीम ने छापेमारी कर शराब का जखीरा पकड़ लिया। हालांकि टीम को देखकर शराब माफिया भागने में कामयाब रहे।

टीम ने सेप्टिक टैंक क्लीनर और शराब की पेटियां जब्त कर ली हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब छह लाख रुपये है। आबकारी विभाग की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने औरंगाबाद क्षेत्र में अवैध शराब उतरने की सूचना टीम को दी।
विज्ञापन


टीम औरंगाबाद क्षेत्र के गांव खनौदा में उस स्थान पर पहुंची जहां शराब उतरने की सूचना थी। वहां ईंख के खेत में सेप्टिक टैंक क्लीनर से शराब उतारी जा रही थी। अफसरों की कार पर लगी नीली बत्ती जलती देख शराब माफिया टैंक क्लीनर को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के बाद भी शराब माफियाओं का सुराग नहीं लगा। टीम ने टैंक क्लीनर और शराब की पेटियां जब्त कर ली हैं। जिला आबकारी अधिकारी आनंद राय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है। शराब गोवा ब्रांड की है। शराब की कीमत करीब छह लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed