फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SDO-JE beaten

एसडीओ-जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 25 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Wed, 25 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
SDO-JE beaten
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गए एसडीओ, जेई समेत कर्मियों को ग्राम प्रधान ने साथियों संग मिलकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बिजली अफसर-कर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। एसडीओ की तहरीर पर प्रधान व चार साथियों समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की  गई है।
विज्ञापन


खुर्जा एसडीओ सुनील कुमार अपने जेई हरेंद्र कुमार और कर्मियों के साथ बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए गवां गांव में पहुंचे। एसडीओ ने ग्राम प्रधान पर बकाया बिल और ग्राम प्रधान के परिसर में मौजूद मोबाइल टावर का बिल चुकाने के लिए कहा। प्रधान ने बिल देने से मना कर दिया, जिस पर एसडीओ ने घर और टावर का कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस पर ग्राम प्रधान विष्णु त्यागी का गुस्सा भड़क गया। एसडीओ-जेई के साथ गाली-गलौंच शुरू कर दी। गाली-गलौंच का विरोध करने पर प्रधान और उसके साथियों ने एसडीओ, जेई और कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। एसडीओ, जेई और कर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। अफसर-कर्मियों के कपड़े तक फाड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह बिजली अफसरों और कर्मियों ने गांव से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद जैसे-तैसे अफसर और कर्मी खुर्जा कोतवाली देहात पहुंचे। एसडीओ सुनील कुमार ने ग्राम प्रधान विष्णु त्यागी, सुरेश त्यागी, निशांत, बबलू समेत अज्ञात में 12 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।

एसडीओ की तहरीर पर ग्राम प्रधान विष्णु त्यागी उसके साथी सुरेश त्यागी, बबलू, निशांत समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - राजेश यादव, प्रभारी, कोतवाली खुर्जा देहात


बिजली बिल नहीं चुकाने पर कनेक्शन काटने पर मेरे और पूरी टीम के साथ मारपीट की गई। ग्राम प्रधान के खिलाफ खुर्जा देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। - सुनील कुमार, एसडीओ   खुर्जा



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed