फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sdo get fainted due to work load

काम की टेंशन पड़ी भारी आईसीयू पहुंचा एसडीओ

Sat, 28 Jan 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sat, 28 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
sdo get fainted due to work load
बेहोश एसडीओ - फोटो : अमर उजाला
काम की टेंशन ने एक एसडीओ को आईसीयू में पहुंचा दिया। काम के बोझ में दबे इस अफसर की मानसिक स्थिति बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। एसडीओ ने उच्चाधिकारियों पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। अभियंता संघ ने बैठक कर रोष जताया है और पूरे मामले से एमडी को अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन



औरंगाबाद में एसडीओ गजेन्द्र प्रताप सिंह बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे  अपने आवास पर पहुंचे थे। बताया गया कि हाइडिल कॉलोनी में आवास पहुंचते ही एक उच्चाधिकारी का फोन आ गया और उसने एक नया काम बता दिया। जैसे ही एसडीओ आवास से निकलने को हुआ तो गश खाकर नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में एसडीओ को नगर के मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


स्थिति गंभीर देख एसडीओ को आईसीयू में भर्ती कराया गया। एसडीओ का उपचार कर रहे डॉक्टर एसएम अग्रवाल ने बताया कि एसडीओ को भर्ती कराने के करीब छह घंटे बाद होश आया। डॉक्टर ने बताया कि एसडीओ की यह स्थिति मानसिक तनाव होने के कारण हुई। होश में आए एसडीओ ने अफसरों पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार को अभियंता संघ की बैठक में जिलेभर के एसडीओ ने अफसरों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रकट किया। सचिव शिव कुमार ने कहा कि एसडीओ के साथ हो रहे उत्पीड़न से एमडी को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed