{"_id":"57f7e55a4f1c1b6a5326f8a1","slug":"sdo-few-calculated-on-the-charge-of-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े के आरोप में नपे एसडीओ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़े के आरोप में नपे एसडीओ
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
लाइट
विज्ञापन
बिल में हेराफेरी के मामले में फंसे एसडीओ को एमडी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसडीओ पर बिजली बिलों के एडजस्टमेंट के नाम पर बड़े स्तर पर हेराफेरी करने का आरोप है। एसडीओ की अभी हाल ही में लोनी (गाजियाबाद) से जहांगीराबाद में तैनाती हुई थी।
जहांगीराबाद एसडीओ एके गोयल पर लोनी में बिल एडजस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप लगा था। तब एमडी ने पूरे मामले पर जांच के निर्देश दिए थे। एमडी के आदेश पर बैठी जांच में एसडीओ जहांगीराबाद को फर्जीवाड़े में दोषी पाया गया था। एसडीओ ने अवैध रूप से वसूली कर बिलों में हेराफेरी की थी।
विज्ञापन
एसडीओ पर लाखों रुपये की हेराफेरी का आरोप लगा था। एमडी मेरठ अभिषेक प्रकाश ने शुक्रवार को एसडीओ जहांगीराबाद एसके गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मेरठ एमडी दफ्तर से अटैच कर दिया है। जहांगीराबाद एसडीओ का चार्ज एसडीओ औरंगाबाद गजेंद्र प्रताप सिंह को दिया गया है। एक्सईएन जहांगीराबाद निलंबन की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन