फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SDM and district hospital doctors wrangling, Hungama

जिला अस्पताल में एसडीएम और डॉक्टरों में तकरार, हंगामा

Fri, 09 Sep 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 09 Sep 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
SDM and district hospital doctors wrangling, Hungama
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल में मरीज के इलाज के दौरान चिकित्सक और उपजिलाधिकारियों में नोकझोंक के बाद हंगामा हो गया। डॉक्टर ने एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगा हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि दबान बनाने के लिए डाक्टर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


डीएम ने मामले पर संज्ञान ले लिया है। डीएम ने कहा है इस मामले की जांच होगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री को खून लिखने वाली छात्रा लतिका बंसल की नानी ओमवती की तबीयत खराब होने के कारण उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ओमवती की तबीयत अधिक खराब होने पर सीएमएस ने चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार को उपचार करने के निर्देश दिए। उपचार के दौरान एसडीएम सदर लालता प्रसाद शाक्य और एसडीएम सिकंदराबाद  अरूण कुमार यादव अस्पताल में पहुंचे। उपचार को लेकर एसडीएम और डाक्टर के बीच तकरार शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो बाद में बढ़कर हंगामे में बदल गई। आरोप है कि चिकित्सक द्वारा सीधा जबाव देने पर एसडीएम ने गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया। आरोप है कि जैसे ही एसडीएम का गनर चिकित्सक की तरफ बढ़ा तो हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद अस्पताल परिसर के गेट बंद कर दिए गए।

सूचना पाकर सीएमएस और डिप्टी सीएमओ मौके पर पहुंच गए। समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया गया। एसडीएम ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है तो चिकित्सक का कहना है कि दोनों अफसरों द्वारा उनसे अभद्रता की गई है।

डॉक्टरों के आरोप निराधार हैं। सरकारी अस्पतालों में निरीक्षण किया जा रहा है। पिछले दिनों 40 डाक्टर अस्पतालों से गायब मिले थे। इसी की यह प्रतिक्रिया है। पूरे मामले की जानकारी डीएम को दी गई है।- लालता प्रसाद शाक्य, एसडीएम सदर

एसडीएम द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। उनके विरोध करने पर उनसे गाली-गलौच की गई। उन्होंने पूरे मामले की सूचना तत्काल सीएमओ को दी। जिलाधिकारी को भी जानकारी दी जा रही है।-डॉ. आशीष कुमार, चिकित्सक, जिला अस्पताल


मामला संज्ञान में है। पीड़ित परिवार से मैं खुद बात करूंगा। सीएमएस से भी रिपोर्ट ली जाएगी। जो गलत होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बख्शा या ढील किसी को नही दी जाएगी। आंजनेय कुमार सिंह,डीएम, बुलंदशहर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed