फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Schoolgirl kidnapped, gangrape

छात्रा को अगवा कर 10 दिन तक गैंगरेप

Thu, 01 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 01 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl kidnapped, gangrape
गैंगरेप - फोटो : ब्यूरो

चार युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर नाबालिग छात्रा को अगवा किया और 10 दिनों तक गैंगरेप किया । विरोध पर उन्होंने छात्रा को नशीली गोलियां खिलाईं और जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी छात्रा को गाजियाबाद में एक बस में बिठाकर भाग गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने छात्रा को सुखलालपुर तिराहे से बरामद कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मजिस्ट्रेटी बयान के बाद चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि मजिस्ट्रेट को दिए बयान में कक्षा सात की नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह 16 नवंबर को शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली तो रास्ते में नगर निवासी शाहजेब, उबैद, हसन, सलीम ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अगवा कर लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने उसे साथ कई बार रेप किया। 27 नवंबर उक्त सभी लोग उसे गाजियाबाद में सिकंदराबाद को आने वाली बस में बैठाकर भाग गए। उसने बस में ही किसी का मोबाइल लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि सूचना पर 27 नवंबर को छात्रा को सुखलालपुर तिराहे से बरामद कर लिया गया। कोतवाल ने बताया कि छात्रा के मजिस्ट्रेट बयानों के आधार पर उक्त चारों लोगों के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

खेत पर गई सात वर्षीय बच्ची के साथ रेप
सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में परिजनों के साथ खेत पर गई 7 वर्षीय बच्ची को खेत में घसीटकर गांव के ही युवक ने रेप किया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन दौड़े तो आरोपी धमकी देता हुआ भाग गया। लहूलुहान हालत में परिजन बच्ची को थाने लाए।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को गंभीर हालात में मेडिकल भेज दिया। बृहस्पतिवार एक गांव की 7 वर्षीय बच्ची परिजनों के साथ अपने खेत पर गई थी। बच्ची को खेत के किनारे बैठाकर परिजन खेत में काम में जुट गये। इसी दौरान गांव का ही एक पड़ोसी युवक वहां पहुंचा और बच्ची को घसीटकर खेत में ले गया।


युवक ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची का शोर सुनकर परिजन उस ओर दौड़े। आरोपी युवक परिजनों को आता देख जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। एसओ ने प्रभाष कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी सचिन पुत्र प्रेमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बच्ची को गंभीर हालात में मेडीकल भेजा गया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed