{"_id":"584af8984f1c1be15944b211","slug":"school-bus-by-teenager-crushed-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस ने किशोर को कुचला, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बस ने किशोर को कुचला, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी में स्कूली बस ने घर से बाइक निकल रहे किशोर को रौंद दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, हादसे के बाद बस लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने बंधक बना कर हंगामा किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
सिकंदराबाद नगर के एक स्कूल की बस पचौता से शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव सरायघासी के मुख्य मार्ग पर बस ने घर से बाहर बाइक निकाल रहे एक किशोर को रौंद दिया। पीड़ित के परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं, हादसे के बाद मौके से बस लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच हंगामा करना शुरू कर दिया। बस में सवार बच्चों को देख ग्रामीणों ने चालक को बंधक बना लिया। बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को दूसरे चालक के साथ स्कूल भेजा।
विज्ञापन
पीड़ित के पिता ने बताया कि उसके पुत्र सिर में गंभीर चोट हैं और आरोपी चालक पक्ष के लोग समझौते के प्रयास में हैं। पीड़ित ने तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि समझौते के प्रयास चल रहे, समझौता नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।