{"_id":"57bc9f1c4f1c1b4c27d4f17f","slug":"saurabh-was-salute-do-not-know-what-happened-to-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैल्यूट करता था सौरभ, पता नहीं उसे क्या हुआ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैल्यूट करता था सौरभ, पता नहीं उसे क्या हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर पुलिस लाइन में हुए गोलीकांड में घायल मनवीर ने मंगलवार को घटनाक्रम प्रमुखता से बताया। उसने बताया कि आरोपी सिपाही सौरभ त्यागी पुलिस लाइन के ग्राउंड में मिलता था। रोजाना सेल्यूट करता और आगे निकल जाता था। पता नहीं सोमवार शाम उसको क्या हो गया था। उसके हाथ में सरकारी राइफल थी। वो बार-बार चिल्लाता, मुझे मिल्खा सिंह बना दिया।
विज्ञापन
अब उसके सामने जो भी आएगा उसको मार देगा। अलीगढ़ निवासी मनवीर के अलावा हेड कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह निवासी बागपत भी गोली लगने से घायल हुआ। दोनों मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सोमवार देर रात दोनों का ऑपरेशन हुआ और डॉक्टरों ने उनके शरीर से गोली निकाल दी। हालत में सुधार होने पर घायल मनवीर सिंह ने घटनाक्रम के बारे में प्रमुखता से बताया।
विज्ञापन
मनवीर ने बताया कि शाम करीब छह बजे थे। वह पुलिस लाइन के ग्राउंड में टहल रहे थे। तभी वहां से सिपाही सौरभ त्यागी गुजरा। उसने मुझे सेल्यूट भी मारा। करीब शाम 7:30 बजे सौरभ व मनोज में छुट्टी को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। तभी सौरभ ने सरकारी राइफल और करीब सौ से अधिक कारतूस उठाए। सौरभ ने मनोज को गोलियां से भून डाला। उसके सामने चंद्रपाल आया तो उसने दो गोली उसको भी मारी। गोलियों की आवाज सुनकर मैं (मनवीर) उस तरफ दौड़ा तो दस कदम की दूरी से सौरभ ने मुझे भी एक गोली मारी।
विज्ञापन