फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   satish was murdered for interupting in marriage of his fiancee

प्रेमिका की शादी में रोड़ा बनने पर मारा गया सतीश

Sat, 20 Feb 2016 12:31 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
satish was murdered for interupting in marriage of his fiancee
गांव गेसूपुर में दो दिन पूर्व हुई सतीश की हत्या उसकी प्रेमिका की शादी में रोड़ा बनने पर हुई थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रेमिका के पिता और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा और राड के अलावा मृतक सतीश का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।


गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व गांव गेसूपुर निवासी चरन सिंह के पुत्र सतीश(25 वर्ष) की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंका गया था। मृतक के पिता ने अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस गहराई से जांच में जुटी थी। कोतवाली प्रभारी बीएस बिसारे ने बताया कि सतीश की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण है। हत्या युवती के पिता व भाई ने की। युवती के पिता सुंदर पुत्र शीशपाल, युवती के भाई  प्रदीप उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने युवक को मोबाइल पर कॉल कर मंगलवार की रात घर पर बुलाया। युवती की शादी तय होना बताते हुए सतीश को समझाने का प्रयास किया। जब सतीश नहीं मना तो डंडे से मारपीट की और प्रदीप ने लोहे की रॉड से सतीश के सिर पर वार कर बेहोश कर दिया।


बाद में पिता पुत्र ने उसका रस्सी से गलाघोंट कर हत्या कर शव को तालाब पर फेंक दिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर डंडा व लोहे की रॉड के साथ मृतक सतीश का मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed