फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sahukaar, debt, recovery

साहूकार ने तीन गुना रुपया वसूला, 10 गुना अभी भी बाकी

Fri, 04 Dec 2015 12:28 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
sahukaar, debt, recovery

विज्ञापन
 साहूकारों की दबंगई किस प्रकार चल रही है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कर्ज से तीन गुना रुपया ज्यादा देने के बावजूद किसान पर अभी भी 10 गुना उधारी बाकी है।

एडीएम वित्त के कार्रवाई के आदेशों के बावजूद साहूकार पर अफसरों की मेहरबानी बरकरार है। एडीएम वित्त के आदेशों को हाथ में लेकर घूम रहे किसान की बात न तो पुलिस सुन रही और न तहसील अफसर।
विज्ञापन



तहसील अनूपशहर के गांव कतियावली निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा पुत्र रघुवर दयाल शर्मा ने एडीएम वित्त को शिकायत की थी कि उसने एक साहूकार से जरूरत पड़ने पर वर्ष 2011 में एक लाख 80 हजार रुपये उधार लिए थे। धीरे-धीरे मय ब्याज के हिसाब चुकता कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बावजूद डरा-धमकाकर उसकी दुकान से सामान और ब्याज के रूप में पैसे वसूले जाते रहे, लेकिन उधारी खत्म नहीं हुई। किसान ने थाने में मामले की तहरीर दी तो पुलिस ने साहूकार को तहरीर ही सौंप दी।

नतीजा साहूकारों की किसान पर दबंगई और बढ़ गई। एडीएम वित्त ने अनूपशहर एसडीएम को जांच कर साहूकार के खिलाफ उत्तर प्रदेश साहूकारी विनियमन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।


 इसके बाद एसडीएम अनूपशहर ने तहसीलदार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए, लेकिन साहूकार पर तहसील और पुलिस अफसरों की मेहरबानी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed