{"_id":"57965a2a4f1c1b687d21e4b9","slug":"saas-bahu-miscreants-attacked-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सास-बहू पर किया हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने सास-बहू पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के इरादे से सराफ के घर में घुसे बदमाशों ने सास और बहू पर हथौड़े-चाकू से वारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया और पीटकर अधमरा कर दिया। उसका साथी लोगों को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने सास-बहू और बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां से सास-बहू को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। पकड़ा गया बदमाश सराफ की दुकान के बराबर में परचून की दुकान करता है। टीचर्स कालोनी निवासी प्रमोद कुमार सराफ की काजीवाड़ा में दुकान है। प्रमोद कुमार के पुत्र रोहित ने बताया की वह पिता के साथ दुकान पर काम करता है। बड़ा भाई मोहित गाजियाबाद में विद्युत विभाग में है।
विज्ञापन
दिन में घर पर मां सुमन और भाभी शिवानी ही रहती हैं। दुकान के बराबर में मोहल्ला माधोगढ़ी निवासी युवक विजयकुमार की किराने की दुकान है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे विजय अपने एक साथी के साथ लूट के इरादे से घर में घुस गया। उन्होंने मां और भाभी पर चाकू-हथौड़े से वारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों विजय को दबोच लिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है। बेहोश बदमाश के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन