फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rs 2.5 lakh looted from merchant family

व्यापारी परिवार से लूटे 2.5 लाख रुपये, जेवर

Fri, 12 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 12 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rs 2.5 lakh looted from merchant family
पीड़ित - फोटो : ब्यूरो

दिल्ली से परिवार के साथ घर लौट रहे आलू व्यापारियों से बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर ढाई लाख रुपये, जेवरात लूट लिए। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर जंगल के रास्ते भाग गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी की हुई है।

विज्ञापन


बुलंदशहर निवासी सलीम पुत्र मकसूद ने बताया कि वह अपने साढू पहासू निवासी जाहिद पुत्र शाहिद अंसारी के साथ दिल्ली के दरियागंज में आलू का थोक व्यापार करता है। वह शुक्रवार शाम पत्नी नगमा, साली हुमा, साढू जाहिद के साथ कार से नोएडा, कासना के रास्ते बुलंदशहर लौट रहा था।
विज्ञापन


सलीम ने बताया कि वह शाम करीब 7.30 बजे चोला फाटक पर पहुंचे तो फाटक बंद होने के कारण वाहनों की लाइन लगी थी। उनकी गाड़ी फाटक से करीब 400 मीटर की दूरी पर सबसे पीछे खड़ी हुई थी। इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद तीन बदमाश वहां आए और हथियारों की बटों, पत्थरों से गाड़ी के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने ढाई लाख रुपये, नगमा और हुमा से सोने की चेन लूट ली। जान से मारने की धमकी देते हुए जंगल के रास्ते भाग गए। बदमाशों के चले जाने पर उन्होंने 100 नंबर पर लूट की सूचना दी। सूचना पर । एसपी सिटी मान सिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकाबंदी कर घंटों जंगल में काबिंग की, लेकिन कोई नहीं मिला।

बाइकर्स ने कारोबारी से एक लाख लूटे
बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रकम निकालकर जा रहे  घी-बिस्कुट के थोक कारोबारी  मोहल्ला प्रभुदयाल निवासीराहुल गर्ग ऊर्फ बिटटू के सिर पर तमंचे से प्रहार कर से एक लाख रुपये लूट लिए ।

सूचना पर एसपी देहात ने पुलिस और पीड़ित कारोबारी के साथ घंटों लुटेरों की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आए। घटना को लेकर नगर के व्यापारियों मे रोष है। व्यापारी नेता जयेष , संजय वर्मा, मनमोहन, सुभाष,अंबरिश वर्मा व संजय कंसल ने जल्द खुलासा करने की मांग की ।

शिक्षक से 35 हजार लूटे, तमंचे की बट से पीटा
ग्राम छपरावत के निकट हाईवे 235 पर एक शिक्षक से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 35 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने शिक्षक को तमंचों की बट से पीटा। ग्राम पाली मुकीमपुर अलीगढ़ निवासी शिक्षक हेम सिंह शुक्रवार को थाने पहुंचा।


उन्होंने बताया कि बुधवार को वह बाइक से मोदीनगर अपनी रिश्तेदारी में होकर वापस गांव जा रहे थे। ग्राम छपरावत के निकट बाइक सवार दो लोगों ने उसे ओवरटेक कर उसे रोक लिया तथा उससे 35 हजार लूट लिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed