फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roadwatch driver-conductor blamed, looted

रोडवेज चालक-परिचालक से मारपीट, लूटपाट का आरोप

Tue, 11 Apr 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 11 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Roadwatch driver-conductor blamed, looted
rupee shimla

विज्ञापन

रोडवेज बस की साइड लगने पर बाइक सवार युवकों ने चालक परिचालक से मारपीट की। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित चालक-परिचालक ने मारपीट और कैश लूटने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

रविवार शाम छिबरामऊ डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ चुंगी के पास पहुंचने पर एक बाइक में बस की साइड लग गई। बाइक सवारों ने ओवरटेक कर रोडवेज बस चालक को रोक लिया और अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दिया। इसमें चालक सईद  घायल हो गया।
विज्ञापन


बीच-बचाव करने पहुंचे परिचालक ब्रिजेश कुमार को भी चोटें आईं। हंगामा को देख आसपास के लोग एकत्रित होता देख आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित चालक-परिचालक  ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मारपीट और 19 हजार कैश लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीला पदार्थ मिली कोल्डडि्रंक पिलाकर लूटा
सब्जी छोड़ने के बहाने दो बदमाशों ने ई रिक्शा चालक को नशा देकर नकदी व ई-रिक्शा लूट लिया। नगर के मोहल्ला नई बस्ती चौधरीबाड़ा निवासी अतीक पुत्र हनीफ ई-रिक्शा चलाता है। परिजनों के मुताबिक, कुत्ते की कब्र के पास दो युवकों ने सब्जी मंडी से सामान खरीदकर भराना छोड़ने के लिए ढाई सौ रुपये में तय किया।

जहां से सब्जी मंडी आकर उन्होंने ई-रिक्शा में सामान लादा और भराना की और चल दिए। रास्ते में आरोपियों ने चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिला दिया। उसके बाद बदमाश चालक को जंगलों मेें फेंककर ई-रिक्शा व जेब में रखे रुपये लूटकर ले गए। देर रात तक अतीक के न आने पर परिजन कोतवाली पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी।


होश आने पर सुबह करीब पांच बजे वह घर पहुंचा अैर घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed