फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   RIZWAN WILL BE DECLARED AS INTERNATIONAL CRIMINAL

अंतर्राष्ट्रीय अपराधी घोषित होगा रिजवान

Mon, 05 Sep 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा Updated Mon, 05 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
RIZWAN WILL BE DECLARED AS INTERNATIONAL CRIMINAL
र‌िजवान - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान से आए हथियारों की खेप के साथ खुर्जा निवासी कुर्बान और रेहान की गिरफ्तारी के बाद तस्करी का मास्टरमाइंड रिजवान दिल्ली पुलिस के रडार पर है। वहीं, सीओ खुर्जा ने बताया कि सरेंडर नहीं करने पर रिजवान को अंतर्राष्ट्रीय अपराधी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शातिर रिजवान को खोजने का जिम्मा एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड) को सौंपा है। दिल्ली पुलिस रिजवान को पूर्व में ही वांटेड घोषित कर चुकी है। सीओ खुर्जा विजयप्रकाश सिंह ने बताया कि हथियारों के तस्करी के मास्टर मांइड रिजवान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रिजवान ने जल्द ही कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो वह अंर्तराष्ट्रीय अपराधी घोषित कर दिया जाएगा। रिजवान एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड के रडार पर है। सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि रिजवान पर धारा 146, 353, 307 तथा सशस्त्र अधिनियम के तहत दिल्ली पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर जांच में सब कुछ सही पाया गया तो धारा आठ के तहत कार्रवाई हो सकती है, जिसमें आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। सीओ ने बताया कि खुर्जा पुलिस भी रिजवान अंसारी की तलाश में जुटी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed