{"_id":"58b5ae714f1c1b9c18830aeb","slug":"rihan-now-engaged-police-in-the-arrest-of-colleagues","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रिहान के साथियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब रिहान के साथियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
पहासू में वायरल हुए वीडियो में रिहान अपने साथियों के साथ।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिहान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस भले ही राहत की सांस ले रही हो, लेकिन दूसरा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। रिहान की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके साथियों को पकड़ने में जुट गई है। वायरल हुए दूसरे वीडियो में पांच लोग हैं। वीडियो में रिहान के अलावा उसके दो अन्य साथियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं।
वहीं वीडियो शूट करने वाला भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि वायरल हुए दूसरे वीडियो में रिहान के साथ दिखाई पांच युवक हैं। इनमें एक वीडियो बना रहा है। वीडियो में रिहान और उसके दो साथियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। पांचवें की गर्दन पर चाकू रखा गया है।
उसे वीडियो में दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि रिहान के साथी पहासू क्षेत्र के हैं या फिर आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। रिहान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
शाम साढ़े पांच बजे रिहान का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल प्रक्रिया कराने के बाद रिहान को कोर्ट में पेश किया गया। भारी सुरक्षा के बीच रिहान को जिला कारागार पहुंचाया गया।
रिमांड पर उगलेगा रिहान सच्चाई
पुलिस ने मंगलवार को रिहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस दो या तीन के अंदर उसकी रिमांड लेगी। तब पुलिस उसे किसी संगठन से जुड़े होने के राज उगलवाएगी। हालांकि रिहान को नशेड़ी बताया जा रहा है। ऐसे में हो सकता है यह उसके दिमाग की ही उपज हो। या किसी संगठन से प्रेरित हो। फिलहाल अभी पुलिस रिहान के दोस्तों की तलाश में जुटी है।